नाम (Name) | अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 16 अगस्त, 1968 |
हाईट (Height) | 5’5″ (165cm.) |
उम्र (Age) | 51 वर्ष (51 years) |
कमाई (Salary): | ₹ 3.67 लाख |
नेट वर्थ (Net Worth): | ₹ 2.09 करोड़ |
पर्सनल लाइफ (Personal Life) | |
जन्मस्थान (Place of Birth) | सिवानी, भिवानी जिला, हरियाणा, भारत |
राशि (Zodiac) | सिंह (Leo) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
धर्म (Religion) | हिन्दू (Hindu) |
जाति (Caste) | वैश्य (Vaishya) |
स्कूल (School) | ◆Campus School, Hisar, Haryana, India ◆Christian Missionary Holy Child School, Sonipat, Haryana, India |
कॉलेज (College) | IIT Kharagpur, West Bengal |
राजनीतिक पार्टी (Political Party) | आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (AAP) |
रिलेशनशिप और फ़ैमिली (Relationship & Family) | |
पत्नी (Wife/ Spouse) | सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) (IRS Officer) |
संतान (Children) | पुत्र (Son): पुलकित (Pulkit) पुत्री(Daughter): हर्षिता (Harshita) |
पिता (Father) | गोविंद राम केजरीवाल (Govind Ram Kejriwal) (Electrical Engineer) |
माता (Mother) | गीता देवी (Gita Devi) |

Arvind Kejriwal : Education, Age, Family, Awards:
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक है, और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।
इनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, वे 52 वर्ष के हैं। मुख्यमंत्री बनने के पहले वे एक IRS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
इनका जन्म हरियाणा के एक सुदूरवर्ती गांव में हुआ था।
वे दिल्ली के वर्तमान व सातवें मुख्यमंत्री है। दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक वह दिल्ली के सीएम रह चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल का स्थाई पता, 87 ब्लॉक, बी.के. दत्त कॉलोनी, नई दिल्ली – 110001 हैं और उनका वर्तमान निवास, बंगला नंबर 6, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस, दिल्ली है।
केजरीवाल को रेमन मैग्सेसे अवार्ड (Ramon Magsaysay Award) से भी सम्मानित किया गया है, क्योंकि उन्होंने भारत में ‘सूचना के अधिकार’ (Right to Information) अर्थात सूचना कानून से जुड़े आंदोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाया, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सक्षम बनाया है।
Arvind Kejriwal: Early Life and Education
इनका जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल है वह माता का नाम गीता देवी है। इन्होंने राजनीति में हिस्सा लेने से पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस (Indian Revenue Service) में ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के रूप में नई दिल्ली में काम किया है।

अरविंद बचपन से ही एक उज्जवल छात्र है और उन्होंने पहले ही प्रयास में IIT की परीक्षा उत्तीर्ण की और पश्चिम बंगाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ( आईआईटी ), खड़गपुर में दाखिला लिया। फिर अरविंद अपनी डिग्री पूरी करने के बाद टाटा स्टील में नौकरी करने लगे, लेकिन फिर अपनी अंतरआत्मा की बात मानते हुए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सिविल सर्विस की तैयारी करने लग गए।
उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 1993 में पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए।
Arvind Kejriwal: Social work & his NGO
उन्होंने अपना सामाजिक जीवन तब उभारा जब उन्होंने 1999 में ‘नकली राशन कार्ड घोटाले को उजागर करने के लिए’ के एक आंदोलन की स्थापना की। उन्होंने बिजली और खाद्य राशन से जुड़े मामलों में भी दिल्ली के नागरिकों की सहायता की।
उन्होंने अपनी नौकरी से इसलिए इस्तीफा दे दिया था ताकि वे सामाजिक कारणों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सके और 2006 मे उन्होंने Public Cause Research Foundation की स्थापना कर दी।
Political Career of Delhi CM Arvind Kejriwal
2012 में इन्होंने आम आदमी पार्टी नाम की एक राजनीतिक दल की शुरुआत की थी और 2013 के दिल्ली लेजिसलेटिव असेंबली में विजय प्राप्त कर किया।
वे 28 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और 49 दिन बाद 14 फरवरी 2014 को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

इन्होंने 1949 आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1992 में भारतीय नागरिक सेवा ( आइसीएस) की एक भाग, भारतीय राजस्व सेवा में आए।
और जनवरी 2000 में इन्होंने दिल्ली में अपने काम से विश्राम ले लिया, 2003 में उन्होंने इस्तीफा देने की ठानी और परिवर्तन के लिए काम करना शुरू कर दिया।
उन्होंने 2003 जुलाई में भारत में आरटीआई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी तथा 6 फरवरी 2007 को अरविंद को साल 2006 के लिए लोक सेवा में ‘सीएनएन आईबीएन ‘इस वर्ष का भारतीय’ के लिए नामित किया गया था।
2 अक्टूबर 2012 को इन्होंने राजनीति में प्रवेश कर लिया।
और उसी दिन उन्होंने राजनीतिक दल बनाने के लिए घोषणा पत्र जारी किया था और साथ ही में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए तथाकथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खुर्शीद (केंद्रीय विधि मंत्री) और लुई खुर्शीद (सलमान की पत्नी) के ट्रस्ट के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ दिया था।
आम आदमी पार्टी का गठन भारतीय संविधान के 63 वर्षगांठ पर दिल्ली स्थित जंतर मंतर में हुआ था। उन्होंने एक गांधी टोपी पहनना आरंभ किया जिसे अब अन्ना टोपी भी कहा जाता है, उस टोपी पर लिखा था ‘मैं आम आदमी हूं।’
2013 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़े और उनकी लगातार 15 साल से सीधी टक्कर श्रीमती शीला दीक्षित (दिल्ली की मुख्यमंत्री) से हुई।
फरवरी 2015 के चुनावों में उनकी पार्टी ने 70 में से 65 सीटों से बहुमत हासिल करके जीत हासिल किया और 14 फेब 2015 को वे फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।
जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, उन्होंने सबसे पहले सिक्योरिटी वापस लौटाई और बिजली की दरों में 55% की कटौती की घोषणा कर दी, उन्होंने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय गृह मंत्रालय के खिलाफ धरना भी दिया था। लोकपाल मुद्दे पर हुए आंदोलन के कारण अरविंद केजरीवाल भारत देश में पहली बार 2010 में जाने गए थे। उन्होंने खुद को 2010 के शुरू में जनलोकपाल बिल को पास करने के लिए प्रचार करते हुए प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ जोड़ा था।
विधानसभा में कांग्रेस पार्टी और बीजेपी पार्टी लोकपाल बिल के विरोध में एक हो गए थे, फिर लोकपाल बिल गिर गया था और तब केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Arvind Kejriwal: Personal Life
अरविंद केजरीवाल सादगी में विश्वास करते हैं और शाकाहारी है।
1995 में अरविंद केजरीवाल ने 1993 के बैच के आईएएस अधिकारी सुनीता से विवाह कर लिया और उनके दो बच्चे भी है, जिनका नाम हर्षिता और पुलकित है।
Awards given to Arvind Kejriwal
2004 में केजरीवाल को अशोक फेलो के अवार्ड से सम्मानित किया गया था और 2005 में उन्हें आईआईटी कानपुर द्वारा सत्येंद्र दुबे मेमोरियल अवार्ड मिला था। 2006 में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे अवार्ड दिया गया था,
और उसी वर्ष उन्हें लोक सेवा में cnn-ibn इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिला था और 2009 में विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार वह 2013 में अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा 2013 के सर्वोच्च वैश्विक चिंतक में शामिल किया गया था। उन्हें 2014 में ‘टाइम मैगजीन ‘ द्वारा विश्व के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया था।
Books by CM Kejriwal
उन्होंने ‘स्वराज’ (Swaraj) नामक एक पुस्तक लिखी थी, यह पुस्तक मोहनदास करमचंद गांधी के स्वराज के नजरिये को दर्शाती है। इस पुस्तक में उन्होंने भ्रष्टाचार और भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर उनके विचार प्रस्तुत किए हैं।
‘लिटिल स्कॉलर्स एडिटोरियल’ ने इन पर ‘ ए मेन विथ मिशन- अरविंद केजरीवाल’ (A man with a Mission- Arvind Kejriwal) यह किताब लिखी थी।
Vaishali Sharma is a post- graduate in Political Science from V.S.S.D. College of Kanpur. Her writing journey started in 2018, and from then she has come very far in field of Blogging (INKLAB) and Content Writing. Now, She is working as an UPWORK Freelancer and Blogger.