कद (Height) | 5″9 – 175 सेंटीमीटर |
उम्र (Age) | 2021 में 32 वर्ष |
जन्म का नाम (Birth Name) | प्रतीक गांधी |
पूरा नाम (Full Name) | प्रतीक गांधी |
उपनाम (Nick Name) | प्रतीक, हर्षद, बिग बुल |
पेशा (Profesion) | अभिनेता |
निजी जीवन (Personal life)
जन्म तिथि (Date of Birth) | 29 अप्रैल 1989 |
उम्र 2021 में (Age in 2021) | 32 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | सूरत, गुजरात |
राशि (Zodiac Sign) | वृषभ |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
स्कुल (School) | भूल्का भवन स्कुल, सूरत, गुजरात |
कॉलेज (Collage) | कवियत्री बहिनाबाइ चौधरी नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी |
शिक्षा (Education) | प्रॉडक्शन इंजीनियरिंग में स्नातक |
पहली फिल्म (First Film) | मित्रों (2018) |
पहली वेब सीरीज (First Webseries) | स्कैम 1992 (2020) |
धर्म/जाति (Religion/Caste) | हिन्दू\वैश्य |
फूड हैबिट (Food Habit) | शाकाहारी |
राजनितिक झुकाव (Political Inclination) | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
रिलेशनशिप और फैमिली (Relationship And Family)
मैरिटल स्टेटस (Marital Status) | विवाहित |
लव अफेयर्स (Love Affairs) | अनुपलब्ध |
पत्नी (Spouse) | भामिनि ओझा |
सन्तान (Children) | अनुपलब्ध |
पिता (Father) | नाम अनुपलब्ध – पेशा अध्यापक |
माता (Mother) | नाम अनुपलब्ध – पेशा अध्यापक |
भाई (Brother) | पुनीत गांधी (Punit Gandhi) |
बहन (Sisters) | मेघना गांधी (Meghna Gandhi) |
एक्टिंग करियर की जानकारी (Acting Career Information)
डेब्यू फिल्म (Debut Film) | मित्रों (2018) |
डेब्यू वेब सीरीज (Debut Webseries) | स्कैम 1992 (2020) |
डेब्यू वर्ष (Debut Year) | 2018 |
फ़िल्मों की संख्या (Movies Count) | 14 से अधिक |
वेब सीरीज की संख्या (Total Web Series Count) | 1 |
कमाइ (Earning) | 50 लाख रुपये प्रति फिल्म* |
नेट वर्थ (Net Worth) | 9 करोड़ रुपये* |
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) | अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) |
पसंदीदा डायरेक्टर (Favourite Director) | हंसल मेहता (Hansal Mehta) |
पसंदीदा फिल्म (Favourite Film) | शोले (1975) |
सबसे अधिक कमाई वाली वेब सीरीज (Highest Grossing Web Series) | स्कैम 1992 (2020) |
पहला पहचान देने वाला रोल (First Remarkable Role) | स्कैम 1992 में हर्षद मेहता का किरदार |
प्रतीक गाँधी को आज हम स्कैम 1992 में हर्षद मेहता के रोल को शानदार ढंग से निभाने के लिए जानते हैं। आइए जानते हैं प्रतीक के जीवन से जुड़े कुछ अन्य पहलू और स्कैम 1992 में अभिनय करने से पहले का उनका संघर्ष।
Pratik Gandhi Biography : Early Life
प्रतीक का जन्म सूरत में, साल 1989 में हुआ था। प्रतीक के पिता और माता दोनों ही अध्यापक हैं। प्रतीक बचपन से पढ़ने में काफी ज्यादा होशियार थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सूरत में ही की और उसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी चले आए। यहां प्रतीक ने प्रॉडक्शन ब्रांच से इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के बाद ही प्रतीक ने सतारा और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कुछ समय के लिए जॉब भी की लेकिन उनका मन जॉब में नहीं लगता था, बल्कि उनके एक्टिंग करना बहुत पसंद था।
Theatre Artist

प्रतीक गांधी बचपन से थियेटर से जुड़े हुए थे। स्कुल से ही उन्हें नाटक में भाग लेने का बहुत शौक था। उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आया जब प्रतीक ने 16 साल की उम्र में अपना पहला प्ले किया। ये एक गुजराती प्ले था जिसका नाम था, “आ पार के पेले पार”। इस नाटक में प्रतीक ने कई मंझे हुए कलाकारों के साथ काम किया।
इस प्ले के अगले ही साल प्रतीक को एक इंग्लिश फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। इसका नाम था Yours Emotionally. इस फिल्म के बाद प्रतीक ने अगली इंग्लिश फिल्म 2007 में को जिसका नाम था 68 Pages.

इन फ़िल्मों के बाद प्रतीक ने साल 2014 तक किसी भी फिल्म में पार्ट नहीं लिया। हालांकि इस दौरान वो प्ले का हिस्सा बने रहे और उन्होंने इस दौरान कई सारे गुजराती प्ले किए और अपनी इंजीनियरिंग भी खत्म की और शादी भी कर ली। साल 2014 में एक लंबे इंतजार के बाद प्रतीक फिर से फ़िल्मों में आ गए। उन्होंने गुजराती फिल्म बे यार के साथ फिर से फ़िल्मों में काम करना शुरू किया और 2017 तक 4 फ़िल्में करने के बाद उन्हें 2018 में पहली हिन्दी फिल्म मिली जिसका नाम था लवयात्री. इसके बाद प्रतीक हिन्दी सिनेमा में अब तक फ़िल्में कर रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म का नाम है रावण लीला।
Pratik Gandhi Biography : Scam 1992
हर किसी के करियर का एक मोड़ होता है जो कि करियर को हमेशा के लिए बदल देता है। प्रतीक गांधी के लिए वह मोड़ था स्कैम 1992। इस वेब सीरीज से पहले प्रतीक ने कई सारे प्ले, कई सारी फ़िल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें इतना ज्यादा पहचान नहीं मिली थी, हालांकि उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें टेड-एक्स में भी परफॉर्म करने का मौका मिला था, लेकिन आम जनता के बीच उन्हें वो पहचान मिली स्कैम 1992 से। स्कैम 1992 में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता के किरदार को बिल्कुल जीवित कर दिया। ये इतना ज्यादा शानदार था कि क्रिटिक्स तक ने प्रतीक के काम की बहुत ज्यादा तारीफ की।
Pratik Gandhi Biography : Famous Dialogue and Quotes

“जब जेब में मनी हो ना तो कुंडली में शनि होने से कोई फर्क़ नहीं पड़ता” – स्कैम 1992, प्रतीक गांधी
“मेरा इंटरव्यू लेने से पहले मेरे बारे में जान लेना, वो क्या है ना कि जान जाओगे तो मान जाओगे” – स्कैम 1992, प्रतीक गांधी
“रिस्क है तो इश्क है” – स्कैम 1992, प्रतीक गांधी
“प्रॉफिट दिखता है, तो हर कोई झुकता है” – स्कैम 1992, प्रतीक गांधी
Pratik Gandhi Social Media
इंस्टाग्राम :- @Prateekgandhiofficial
ट्विटर :- @Pratikg80
लेखक :- अनंत “कवि अज्ञात” (Anant “Kavi Agyat”)